फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: A young man was murdered with a knife before Eid in a village in Muzaffarnagar.

मातम में बदलीं ईद की खुशियां: युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई ये बड़ी वजह

Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
सार

एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला। युवक की हत्या से ईद की खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP Crime: A young man was murdered with a knife before Eid in a village in Muzaffarnagar.
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद में नईम (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। गांव में ईद की खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन


सोमवार को नईम और पड़ोस के ही भोला के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। शाम के समय मोहल्ले के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद लोग ईद उल फितर की तैयारियों में जुट गए। देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो फिर से रुपयों का विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है विवाद बढ़ने पर भोला ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर नईम के ऊपर हमला बोल दिया और चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। परिजन गंभीर हालत में नईम को लेकर जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां देर रात नईम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने वारदात में चार लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed