फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Cabinet expansion: Purkaji MLA Anil becomes Minister of state

योगी मंत्रिमंडल विस्तार: विधायक अनिल कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मंत्री

Tue, 05 Mar 2024 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2024 05:15 PM IST
सार

RLD Candidate List : आज योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रालोद के अध्यक्ष जयंत सिंह की कॉल के बाद पुरकाजी विधायक अनिल कुमार भी लखनऊ पहुंच गए। सीएम व राज्यपाल के समक्ष उन्होंने मंत्रीपद की शपथ ली।

विज्ञापन
UP Cabinet expansion: Purkaji MLA Anil  becomes Minister of state
सीएम कार्यालय में मंत्री अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की कॉल के बाद उनके मंत्री बनने की पुष्टि हुई। कॉल के बाद ही अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच गए। विधायक मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं। आज लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष मंत्रीपद की शपथ ली।

विज्ञापन

UP Cabinet expansion: Purkaji MLA Anil  becomes Minister of state
पुरकाजी विधायक के लखनऊ स्थित आवास पर जिले के नेताओं का जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी को हराकर बने थे विधायक
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Cabinet expansion: Purkaji MLA Anil  becomes Minister of state
विधायक अनिल व उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

जयंत बोले-अनिल लखनऊ जाओ, जिम्मेदारी मिलेगी
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने लखनऊ जाने के लिए कहा है। बड़ी जिम्मेदारी देने की बात हुई है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। एनडीए गठबंधन यूपी में क्लीन स्वीप करेगा।

यह भी पढ़ें: परिवार दरकिनार: सियासी फकीर को टिकट देकर जयंत ने खींची बड़ी लकीर, समर्थक बोले-दिल जीत लिया
 

विज्ञापन

चार चुनाव लड़े,  तीसरी बार बने विधायक
मंत्री बनाए गए अनिल कुमार ने अब तक चार चुनाव लड़े हैं। पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर चरथावल सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए थे। नए परिसीमन के बाद 2012 में वह बसपा के टिकट पर पुरकाजी सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक बने थे, लेकिन 2017 में चुनाव हार गए।

वर्ष 2022 के चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हुए। ऐन वक्त पर गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आई, जिसके चलते वह रालोद में शामिल हुए और विधायक चुने गए थे। अब रालोद के कोटे से ही मंत्रालय मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed