फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP by-election: RLD-SP alliance candidate Madan Bhaiya including 10 people bought nomination papers

यूपी उपचुनाव: रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया समेत 10 ने खरीदे नामांकन पत्र, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Mon, 14 Nov 2022 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Nov 2022 07:13 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव अपडेट : खतौली विधानसभा से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया समेत 10 ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं सोमवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
UP by-election: RLD-SP alliance candidate Madan Bhaiya including 10 people bought nomination papers
कार्यालय पर पहुंचे खतौली से प्रत्याशी मदन भैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP by-election: मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक एवं रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के लिए नामांकन पत्र की खरीद की गई है। सोमवार को 10 नामांकन पत्र बिके, जबकि अब तक कुल 18 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। अभी तक एक भी नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग प्रत्याशियों के लिए 10 नामांकन पत्र लिए गए हैं। अभी तक एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है। सोमवार को कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन कक्ष के बाहर रैपिड रिएक्शन फोर्स तैनात की गई है। नामांकन कक्ष की ओर जाने वाला रास्ता वाहनों के लिए बंद कर दिया है। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के लिए नामांकन फार्म खरीद लिया है। जल्द ही फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed