फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP became a developed state of India under the leadership of Chief Minister: Bhupendra

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उप्र बना बना का विकसित राज्य : भूपेंद्र

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
UP became a developed state of India under the leadership of Chief Minister: Bhupendra
देवबंद। प्रदेश के कैबिनेट पंचायत राजमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा पूर्व की सरकारों में जातीय व धार्मिक आधार पर योजनाओं को संचालित कर उनमें भारी घोटाला किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के पात्र को मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि में जड़ोदा जट में शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल प्रभारियों की बैठक में पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का विकसित राज्य बन गया है। प्रदेश में हवाई अड्डे और एक्सप्रेस-वे के निर्माण से विकास कार्यों में तेजी आई है। भाजपा शासन में कोरोना काल के दौरान जिस प्रकार से गरीब वह निर्धन लोगों को निशुल्क खाद्यान्न (राशन) दिया वह स्वयं में मानवता की एक जीती जागती मिसाल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। आंदोलनों के नाम पर लोगों को भड़का कर देश व प्रदेश की शांति को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक बृजेश सिंह ने कहा देवबंद विधानसभा में एटीएस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर व करोड़ों रुपये की योजनाएं देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद की सूरत ही बदली। इससे पूर्व पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसमें देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप, नगर अध्यक्ष विपिन, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed