फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle-nephew scorched by chemical-laden ashes of the factory

फैक्टरी की केमिकल युक्त राख से चाचा-भतीजा झुलसे

Tue, 26 Jul 2022 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew scorched by chemical-laden ashes of the factory
नगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी पर डाल दी जाती है कि केमिकल युक्त राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। नगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी पर पड़ी फैक्टरी की काली राख में लकड़ी बीनने आए भिक्की गांव निवासी चाचा-भतीजे झुलस गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
मंगलवार को थाना सिखेड़ा के गांव भिक्की निवासी मोमिन (32) अपने भतीजे 20 वर्षीय सैफ अली के साथ भोपा थाना के गांव नगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी पर रेहड़ा लेकर लकड़ी बीनने आया था। जौली और नगला बुजुर्ग के बीच गंग नहर पटरी पर डाली गई फैक्टरी की केमिकल युक्त राख में दोनों झुलस गए। जैसे तैसे कर दोनों बाहर निकले और मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉ अर्जुन सिंह ने दोनों गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी घटनाएं
18 दिन पूर्व भी इसी केमिकल युक्त राख से नगला बुजुर्ग निवासी मोहम्मद नबी झुलस गया था, जिसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। इससे पूर्व भी अनेकों जीव जंतु व कई लोग झुलस चुके हैं। मामले में नगला बुजुर्ग निवासी इरफान सहित उसके दो बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल जारी हैं, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला सहित तीन घायल
भोपा। महमूदपुर माजरा निवासी कमल अपनी माता शोमी के साथ शुकतीर्थ से जल लेकर आ रहा था। मोरना मिल के समीप मुजफ्फरनगर निवासी कुलदीप गर्ग की बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घायल कमल और कुलदीप को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed