फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ultrasound closed for one month in the absence of radiologist

रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में एक माह से बंद अल्ट्रासाउंड

Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound closed for one month in the absence of radiologist
- मरीज निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाने को मजबूर, जेब पर पड़ रहा भारी
विज्ञापन

- 10 अगस्त को रेडियोलॉजिस्ट का ट्रांसफर होने के बाद से अल्ट्रासाउंड बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में एक माह से गर्भवती महिलाएं और पेट संबंधी मरीज अल्ट्रासाउंड न होने कारण काफी दिक्कतों का सामना कर रहे है। रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे है। 10 अगस्त को रेडियोलॉजिस्ट का ट्रांसफर होने के बाद अभी तक अल्ट्रासाउंड बंद है। ऐसे में मरीज निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाने के लिए मजबूर है।
पूरे जनपद में केवल दो ही सरकारी अल्ट्रासाउंड है। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में पूरे जिले से मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते है। यही कारण है कि मरीजों को एक-एक माह बाद की तारीख दी जाती है। एक माह से महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का ट्रांसफर होने के कारण अल्ट्रासाउंड पूरी तरह से बंद ही हो गए। हालांकि दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती तो हो गई, लेकिन अभी तक उनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में रोजाना 30-40 मरीजों और गर्भवती महिलाओं को केवल मायूसी ही हाथ लगती है। उन्हें मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड पर जाना पड़ता हैं।
विज्ञापन

10 अगस्त को रेडियोलॉजिस्ट का ट्रांसफर हो गया था। तभी से अल्ट्रासाउंड बंद है। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट ने चार्ज तो ले लिया, लेकिन अभी उनकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उन्हें उम्मीद है कि सोमवार तक उनका पंजीकरण हो जाए। सीएमओ ऑफिस से फाइल डीएम कार्यालय जाती है, वहां से फाइल आने के बाद ही कुछ हो सकेगा। - डॉ. आभा आत्रेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed