{"_id":"6091967b8ebc3ecd8b23258b","slug":"two-youths-died-in-accidents-muzaffarnagar-news-mrt5370843121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत
मुजफ्फरनगर/खतौली। जनपद में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। वहीं, खतौली में गांव टबीटा के निकट मालगाड़ी की चपेट आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी संदीप (22) मंगलवार सुबह अपनी मां को साथ लेकर बाइक से अपने बीमार मामा का हाल-चाल जानने के लिए सरधना जा रहा था। जैसे ही मां-बेटा दिल्ली-दून हाईवे पर संधावली कट के निकट पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
उधर, खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव टबीटा के निकट रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 96/6-7 के बीच मंगलवार सुबह एक युवक की लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई, तो उसकी पहचान गांव टबीटा निवासी विकास (20) के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।