फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths die in Ramraj

रामराज में सड़क हादसे  में दो युवकों की मौत, तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों यात्री      

Thu, 07 Sep 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two youths die in Ramraj
हादसे में युवकों की मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को जानसठ सीएचसी भेज दिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे के जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। दुर्घटना करने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया गया।  
विज्ञापन


रामराज के गांव फतेहपुर प्रेम उर्फ गांवड़ी निवासी सोहनवीर (22)  पुत्र बलसिंह और बबली (35) पुत्र सुखबीर गुर्जर बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने गांव जा रहे थे। जब वे रामराज में हाईवे पर बंद पड़े क्रेशर के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने रॉग साइड आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोहनवीर और बबली की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने फिर भी उपचार दिलाने के नाम पर दोनों शवों को जानसठ सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार भी हाईवे किनारे एक धान के खेत में धंसने के बाद रुकी। पुलिस ने कार चालक सरदार गुरविंद्र सिंह निवासी रामराज को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रामराज से सटे गांव फतेहपुर प्रेम उर्फ गांवडी से लोग हाईवे पर आ गए। ग्रामीण दोनों शवों व चालक को वापस उन्हें सौंपने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज और अन्य वाहनों में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों में झड़प भी हुई। सीओ एसकेएस प्रताप के नेतृत्व में मीरापुर, रामराज व जानसठ पुलिस मौके पर आ गई। सीओ ने पीड़ित पक्ष से वार्ता कर शाम करीब सात बजे जाम खुलवाया। इसके बाद दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed