{"_id":"63ca266d52cbfa52d8478eb2","slug":"two-youth-have-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar-district-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar Accident: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
Fri, 20 Jan 2023 10:58 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:58 AM IST
सार
Muzaffarnagar Accident : बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
वहीं चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह हादसा थाना छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर छपार की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। काफी प्रयासों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। दोनों युवकों की उम्र तीस-पैतीस वर्ष है। संभवत: दोनों युवक कहीं पर नौकरी करते थे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम