फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two workers died in buffalo sugar mill

खेतों में जब तक गन्ना, चलेंगी मिले : बालियान

Sat, 04 Apr 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two workers died in buffalo sugar mill
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान अफसरों की बैठक लेते हुए। साथ में अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजू - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में इस बार 250 लाख क्विंटल गन्ना अतिरिक्त है, इसका सर्वे हो गया है। जब तक खेतों में गन्ना है तब तक चीनी मिलें चलेंगी।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के डाक बंगले पर डॉ बालियान ने गन्ना, आपूर्ति विभाग और श्रम विभाग की बैठक ली। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले में 760 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इस बार अधिक पैदावार के कारण 250 लाख क्विंटल गन्ना अधिक है। राज्य मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त गन्ने को क्षेत्र की चीनी मिलों में विभाजित कर समस्त गन्ने की पेराई कराएं। जब तक खेतों में गन्ना है मिल बंद नहीं होंगी। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी से उन्होंने कहा कि जिन पंजीकृत श्रमिकों के खाते में एक हजार नहीं पहुंचे हैं उनके खाते नंबर एकत्र कर यह प्रक्रिया जल्द पूरी करें। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन से बालियान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राशन मिलना चाहिए। उज्ज्वला योजना में जिले में एक लाख 99 हजार परिवार है। दो दिन में सबके खातों में सिलिंडर के 750 रुपये आ जाएंगे। बैठक में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक उमेश मालिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
अंधेरा मिटाए उजियारा लाए : मलिक
मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि प्रकानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानि आज रात्रि 9 बजे दीया जलाने का जो संदेश दिया है, इससे अंधकार मिटेगा और उजियारा होगा। मलिक ने कहा कि आम जनता देश के पीएम सभी बातें मान रही है। संकट की इस घड़ी में दीपक के माध्यम से प्रकाश की किरण बीमारी के अंधियारे को मिटाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed