फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two women accused of converting, Hindu organization surrounded Kotwali

दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप, हिंदू संगठन ने घेरी कोतवाली

Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two women accused of converting, Hindu organization surrounded Kotwali
कोतवाली नई मंडी में प्रदर्शन करते हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुकदमा दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग कर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने नई मंडी कोतवाली का घेराव किया। पुलिस को एक तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कमलनगर में कुछ महिलाएं किराए के मकान में धर्मांतरण कराने का कार्य कर रही है, तुरंत कार्यकर्ता मौके पर पहुुंचे तो वहां दो महिलाएं पूजा कर रही थी। सूचना देने पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के लिए दोनों महिलाओं को कोतवाली लाया गया। हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने तहरीर देकर कहा कि महिलाओं के पास पहचान पत्र नहीं है। वह ईसाई धर्म का प्रचार कर धन व घर का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रही थी। उनसे आपत्ति जनक पुस्तक भी बरामद हुई है। उनके कुछ साथी फरार हो गए थे। उधर, महिलाओं ने आरोपों को निराधार बताया। एक महिला का कहना था कि उसका बच्चा दिव्यांग है। उसने चर्च में प्रार्थना की तो बच्चे को आराम मिला। इसके बाद उन्होंने ईसा मसीह की पुस्तक देकर प्रचार किया था। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कहा कि हिंदू संगठन एक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन करने के प्रयास का आरोप लगा रहे है। दोनों महिलाओं पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed