Muzaffarnagar: नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर, दोनों की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में काली नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। उधर, गांव में भी मातम छा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तिराहा निवासी 12 वर्षीय उज्जवल एवं 10 वर्षीय मोहित मलीरा क्षेत्र में काली नदी में नहाने के लिए गए थे। दोनों की वहां डूबने से मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर नहाते समय डूब गए थे। पास में खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें डूबते हुए देखकर काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि अभी परिजन नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो