{"_id":"632760e608030a785c63c910","slug":"two-people-scorched-after-being-hit-by-broken-ht-line-devband-news-mrt605852019","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर दो लोग झुलसे
विज्ञापन

देवबंद। थीतकी गांव में रविवार को टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थीतकी में दोपहर में गांव के कब्रिस्तान के निकट से गुजर रही एचटी लाइन अचानक टूटकर गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे नासिर पुत्र इस्लाम और शाह आलम पुत्र शराफत चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने घायलों को देवबंद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है, एचटी लाइन काफी समय से जर्जर हालत में थी। तारों को लकड़ी की बल्ली लगाकर रोका हुआ था। आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की गई परंतु अधिकारियों ने इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।