फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people of Aligarh died in a road accident in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप गाड़ी, चालक समेत दो की मौत

Thu, 06 Oct 2022 10:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप गाड़ी भिड़ गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people of Aligarh died in a road accident in Muzaffarnagar
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंसूरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप गाड़ी टकरा गई और हादसे में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


बुधवार रात हुए इस हादसे में पिकअप चालक हनीफ (35) पुत्र रियाजुद्दीन निवासी चंडौस अलीगढ़ और उसके साथी नफीस (27) पुत्र सत्तार निवासी अलीगढ़ की मौत हो गई। ये दोनों हादसे के वक्त अलीगढ़ से पिकअप गाड़ी में पनीर लेकर ज्वालापुर हरिद्वार जा रहे थे।  
विज्ञापन


बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार हनीफ और सत्तार फंस गए। मंसूरपुर पुलिस ने दोनों घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया और उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

पुलिस ने बताया कि गाड़ी से मिले मोबाइल व कागजातों से मृतकों की पहचान हुई और उनके परिजनों को सूचना दी गई है। 
 

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed