फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two lakh wrestling match ended equally

दो लाख की कुश्ती का मुकाबला बराबरी छूटा

Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two lakh wrestling match ended equally
मुजफ्फरनगर : शाहपुर में आयोजित दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कालेज के खेल मैदान में संयुक्त खेल मोर्चा द्वारा आयोजित दंगल में नासिर पहलवान व अजय गुर्जर के बीच हुई दो लाख रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही । मुख्य अतिथि भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खेलों के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है। शारीरिक व मानसिक विकास के साथ चरित्र का निर्माण होता है ।
विज्ञापन

दो दिवसीय दंगल संयुक्त खेल मोर्चा और अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से कॉलेज अध्यक्ष रहे राहुल बालियान व कुटबी के प्रधान जितेंद्र बालियान की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। रविवार को दंगल का समापन था। दंगल के दूसरे दिन दो लाख रुपये की कुश्ती मेवात के पहलवान नासिर व पलवल के पहलवान अजय गुर्जर के बीच हुई । 20 मिनट की कुश्ती के बावजूद कुश्ती बराबरी पर छूटी। विनीत बालियान व मोहित बालियान के बीच एक लाख रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। दाहा के पहलवान उत्तम व मेवात के पहलवान फरीद, गढ़ी के पहलवान अश्वनी व मलकपुर के पहलवान आदिल, छपरौली के पहलवान अक्षय व देहरादून के पहलवान रिशु के बीच 51 हजार रुपये की कुश्ती हुई। संचालन जितेंद्र सिंह व मोहम्मद इदरीश ने किया।
विज्ञापन

दंगल के रेफरी कुश्ती कोच निर्दोष बालियान, अनुज बालियान हैदरनगर व प्रवीण कुमार रहे। दंगल के संयोजक जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान, चेयरमैन अरुण बालियान, जिला पंचायत सदस्य इरशाद चौधरी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा का खेल है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं। भाजपा सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा दे रही है। युवाओं के लिए वर्तमान में खेल बेहतर कॅरिअर का माध्यम भी साबित हुए हैं। खेल प्रतिभाओं को जिले में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद

इन्होंने किया उत्साहवर्धन
दंगल में भारतीय कुश्ती संघ के मुख्य कोच जगमेंद्र सिंह पहलवान , अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र पहलवान , अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान, अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान, लक्ष्मण पुरस्कार विजेता गौरव बालियान, आजाद पहलवान , मांगेराम पहलवान ध्यान सिंह पहलवान आदि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। विजेता, उपविजेता व अतिथियों को जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान, चेयरमैन अरुण बालियान, गांव कुटबी के प्रधान विश्वेंद्र बालियान, संयुक्त खेल मोर्चा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed