फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two buffalo thieves arrested in encounter, one injured

Muzaffarnagar News: दो भैंस चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

Mon, 07 Apr 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two buffalo thieves arrested in encounter, one injured
-जटवाड़ा चौकी के पास गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़, तीन दिन पहले चोरी की थीं भैंस
विज्ञापन

फोटो समाचार


संवाद न्यूज एजेंसी

ककरौली। थाना ककरौली की जटवाड़ा चौकी के पास गंगनहर पटरी पर रविवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में भैंस चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी नदीम उर्फ हांडा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा है। दोनों ने गांव चौरावाला से तीन दिन पहले दो भैंस चोरी की थीं। दोनों भैंस बरामद कर ली गई हैं।
सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव चौरावाला निवासी सालिम ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात उसके मकान से चोरों ने दो भैंस चोरी कर ली थीं। रविवार दोपहर ककरौली पुलिस को सूचना मिली कि ढांसरी से सम्भलहेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी में दो व्यक्ति दो भैंस लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने गंगनहर पटरी सम्भलहेड़ा मार्ग पर जटवाड़ा चौकी से आगे उक्त गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पिकअप नहीं रोकी।
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने पर पिकअप सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई की तो एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया। घायल आरोपी मुज़फ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी नदीम उर्फ हांडा, उसका साथी सहारनपुर के देवबंद निवासी महबूब है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ़ रविशंकर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से गांव चौरावाला से चोरी की गई दो भैंस, चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी, दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी नदीम के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed