{"_id":"602c18178ebc3ee921060181","slug":"two-brothers-died-in-horrific-accident-in-mansoorpur-muzaffarnagar-news-mrt5257105111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में भीषण हादसे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर में भीषण हादसे में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बेटो की मौत होने पर खतौली में विलाप करते परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर में भीषण हादसे में दो भाइयों की मौत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे के संधावली चौराहे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इनमें से खतौली निवासी दो किशोर उम्र सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। एक कार व साइकिल भी कैंटर की चपेट में आ गए, जिससे साइकिल सवार भी घायल हो गया।
खतौली कस्बे के तीर्थ कॉलोनी निवासी लोकेश विद्युत विभाग में काम करता है। मंगलवार को उसके गांव सहावली निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी थी, जिसकी बरात हाईवे स्थित गांव संधावली में गई थी। शादी में शामिल होने के लिए लोकेश के दो बेटे आर्यन (15) व प्रियांशु (13) भी आए हुए थे। देर रात करीब नौ बजे आर्यन व प्रियांशु अपनी रिश्तेदारी के युवक गांव वजीदपुर निवासी प्रिंस के साथ एक ही बाइक पर किसी काम से हाईवे पर गए थे। जैसे ही बाइक हाईवे के संधावली चौराहे पर पहुंची, मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक कार व साइकिल भी केंटर की चपेट में आ गए। इससे साइकिल सवार संधावली निवासी ऋषिपाल भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां सगे भाइयों आर्यन व प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, प्रिंस व ऋषिपाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आरोपी केंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।