{"_id":"626c2f8eac4dab3bed0fec30","slug":"trying-to-spoil-the-atmosphere-by-breaking-the-idol-in-badhaai-khurd-muzaffarnagar-news-mrt5865992140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई खुर्द में मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाई खुर्द में मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
रोहाना के ग्राम बधाई खुर्द में जाहरवीर की टूटी मूर्ति ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, रोहाना। गांव बधाई खुर्द में मूर्ति खंडित कर असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। सीओ ने घटना करने वाले शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने और दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया।
शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बधाई खुर्द के बाहर जंगल में बाबा जाहरवीर का मंदिर है। बृहस्पतिवार शाम पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुजारी मोनू व मोहन घर चले गए थे। रात में शरारती तत्वों ने बाबा जाहरवीर की मूर्ति को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुजारी पहुंचे, तो उन्हें मूर्ति खंडित मिली। सूचना ग्राम प्रधान सहेंद्र चौधरी को दी गई। घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। प्रधान द्वारा दी सूचना के बाद एसडीएम परमानंद झा, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे।
सीओ सिटी ने बाबा की मूर्ति पुन: स्थापित कराने का आश्वासन दिया। प्रधान ने बताया कि सीओ सिटी द्वारा नई मूर्ति राजस्थान से मंगाकर विधि विधान के साथ स्थापित कराई जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले में ग्रामीण विकास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रोहाना ग्राम बधाई खुर्द में जाहरवीर की मूर्ति की तोड़फोड़ की घटना की जांच करती पुलिस ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन