फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck hit tractor trolley on Delhi-Dehradun highway in Muzaffarnagar

Accident in Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 10 लोग हुए घायल

Mon, 03 Jul 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके में दिल्ली देहरादून हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मोदीनगर के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

विज्ञापन
Truck hit tractor trolley on Delhi-Dehradun highway in Muzaffarnagar
हाईवे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मोदीनगर के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि अन्य लोग भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा
मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देवराना होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक एवं घायलों को कांवड़िया बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

सोमवार सुबह 4:30 बजे यह हादसा हुआ। सीओ खतौली रविशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो डीजे व उसका सामान रखा हुआ था। एक डीजे मेरठ के तोपखाना लालकुर्ती निवासी अनमोल एवं दूसरा डीजे मोदीनगर के निवाड़ी निवासी रोहित का बताया गया है। दोनों डीजे व सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर खतौली के गांव पमनावली निवासी अजय व लगभग एक दर्जन मजदूर रुड़की जा रहे थे। देवराना होटल के पास ट्रक ने ट्रॉले में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अजय और अनमोल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोगों को बेगराजपुर मेडिकल ले जाया गया। जहां रोहित की मौत हो गई। अन्य सभी लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्हें उपचार दिलाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। 

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

तीनों मृतक युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग मजदूर थे। मेरठ से रुड़की जा रहे थे। सीओ रविशंकर ने घायल एवं मृतकों को कांवड़िया होने से इनकार किया है। दुर्घटना में ट्रॉले का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी उपचार दिलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed