फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck caught fire, driver saved his life by jumping

Muzaffarnagar News: ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 22 Jun 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Truck caught fire, driver saved his life by jumping
खतौली। गंगनहर पटरी पर सरधना की ओर जा रहे एक ट्रक में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर खतौली के गांव बिहारीपुर निवासी चालक सुशील खाली ट्रक लेकर सरधना की ओर जा रहा था। जब वह गांव सठेडी पुल से कुछ दूर आगे पहुंचा तो ट्रक से धुंआ उठने लग और ट्रक में आग लग गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक में आग लगने की सूचना सठेड़ी पुल पर तैनात पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। ट्रक में आग लगने के दौरान गंगनहर पटरी मार्ग पर दोनों ओर का यातायात रुक गया तथा वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने सरधना की ओर जाने वाले यातायात को रोक कर खतौली की ओर से निकाला। करीब दो घंटे बाद गंगनहर पटरी का यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed