{"_id":"5e51781f8ebc3ef38e365e65","slug":"trouble-between-two-parties-due-to-tractor-trolley-muzaffarnagar-news-mrt470346048","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली को लेकर दो पक्षों में तनाव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली को लेकर दो पक्षों में तनाव, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी, हंगामा
भोपा। खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर दो पक्षों में तनातनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। घंटो चले हंगामे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों द्वारा आइंदा ट्रैक्टर ट्राली को ओवरलोड भरकर नहीं लाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
ओवरलोड वाहनों सहित खोई भर कर ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्राली को लेकर ग्रामीणों ने लगभग एक माह पूर्व भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगाया था। हंगामा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में किसान के आ जाने के बाद हुआ था, जिसमें तय किया गया था की सीमित दायरे में ही ट्रैक्टर ट्राली में खोई भरी जाएगी और सुबह आठ बजे से पहले ही निकाले जाएंगे। इसके बाद भी लगातार ओवरलोड वाहनों के मुख्य मार्ग से गुजरने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार की शाम कासमपुरा के निकट एक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, जिससे वहां मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बीच भाजपा नेता हरीश राठी व मंडल प्रभारी सतनाम नायक आदि भी पहुंच गए। दूसरी ओर से ट्रैक्टर ट्राली चालकों के समर्थक मौके पर आ गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों ने तनातनी हो गई। कुछ देर बाद समझदार लोगों के बीच में आ जाने से तय किया गया कि आज के बाद कोई ओवरलोड ट्राली भर के ही लाया जाएगा और वह भी सुबह आठ बजे से पहले। इसी शर्त पर इसके बाद मामला शांत हो पाया। घंटों बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था।
युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
छपार। गांव खुड्डा से एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। डेढ़ सप्ताह बाद उसके भाई ने थाने गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव खुड्डा निवासी रोहित कुमार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 फरवरी को उसका छोटा भाई आकाश उर्फ नन्दू सुबह दस बजे घर से निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया। उसे पहले गांव में तलाश किया उसके बाद रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।