फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Triveni festival program

केवल पूजा-पाठ ही धर्म नहीं है: चंद्रमोहन       

Mon, 10 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Triveni festival program
कार्यक्रम में मौजूद परमधाम न्यास के अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
अरिहंतपुरम स्थित परमधाम में रविवार को त्रिवेणी दर्शन (एकजुटता महायज्ञ) का आयोजन किया गया। क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने कहा कि केवल पूजा-पाठ ही धर्म नहीं है। जब तक मानवता का भाव मनुष्य के भीतर नहीं है, तब तक वह धार्मिक नहीं कहलाता है। मानव स्थापित करने के लिए जाति-व्यवस्था को समाप्त करना होगा।       
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद क्रांतिकारियों की महाआरती की गई। क्रांतिगुरु चंद्रमोहन ने कहा कि समय-समय पर मानवता की स्थापना में अनेकों क्रांतिकारियों ने योगदान दिया। राम, कृष्ण, बुद्ध हो या क्रांतिकारी सभी का मुख्य लक्ष्य था मानवता व एकजुटता की स्थापना करना।
विज्ञापन


इसलिए परमधाम का मानना है कि क्रांतिकारी हमारे वास्तविक माता-पिता है। इनकी उपेक्षा करके किया गया कोई भी पूजा, पाठ, दान, तीर्थ-व्रत आदि परमात्मा स्वीकार नहीं करता। चंद्रमोहन जी ने अहिंसा परमो धर्म का अर्थ भी विस्तार से समझाया। सबसे महत्वपूर्ण त्रिवेणी मनुष्य के भीतर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें इंगला (गंगा), पिंगला (यमुना) अैर गुप्त नाड़ी (सरस्वती) का संगम है। इसी त्रिवेणी के लिए संतों ने कहा कि वहां डुबकी लगाने पर कौआ भी हंस (पवित्र) बन जाता है। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed