फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tricolor distributed, poetry recited and students planted saplings

Muzaffarnagar News: तिरंगे बांटे, कविता सुनाई और छात्रों ने किया पौधरोपण

Tue, 15 Aug 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tricolor distributed, poetry recited and students planted saplings
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/मंसूरपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अभियान के छठे दिन राजकीय, सीबीएसई, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविता पाठ भी किया। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जानसठ, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां, बरला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, जनता कन्या इंटर कॉलेज सरवट रोड, राजकीय हाईस्कूल सम्भल हेड़ा, श्रीराम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना, दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र के किसानों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया। एसडीएम अरुण कुमार ने बुढ़ाना क्षेत्र के किसानों को तिरंगा झंडा वितरित किया।
विज्ञापन


स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया। प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राएं अपने घरों से मिट्टी लेकर आए तथा उन्हें एक पात्र में इकट्ठा किया। स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित एक पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कॉलेज के सचिव इंजीनियर संकल्प कुलश्रेष्ठ ने सदस्यों, निदेशकों, विभागाध्यक्षों और अध्यापकों को तिरंगा वितरित किया। प्राचार्या डाॅ प्रेरणा मित्तल ने तिरंगे का महत्व बताया।

- आजादी के अमृत महोत्सव बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भोपा। भोपा के एसएमपी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देशभक्ति की सुंदर झांकियों को शामिल किया गया।

सोमवार को एसएमपी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के चलते मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत माता,चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह,सुभाष चंद्र बोस आदि की झांकियों को शामिल किया था। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र राठी द्वारा किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती शर्मा, प्रतिभा शर्मा, नेहा शिवानी अंशिका आदेश शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी कहानियां सुनाईं। पुनीत, हर्ष, अभिनव, अनमोल, विधि, सरस, मिश्री, वैष्णवी, प्रियांशी आदि छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा मे अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed