फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tributes paid to Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरणसिंह को पुण्यतिथि पर किया नमन

Sun, 30 May 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Chaudhary Charan Singh
चौधरी चरणसिंह को शत शत नमन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना/जानसठ। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। सभी राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में भाकियू व रालोद नेताओं के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता कस्बे के चौधरी चरणसिंह चौक पहुंचे। चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। यहां रालोद नेता अमित ठाकरान व मनोज, सपा नेता रजनीश यादव, भाकियू जिला मंत्री मिंटू राठी, विपिन कुमार, लोकेंद्र, हवा सिंह, संजय रवि, मोनू, धनपाल, श्यामवीर, पिंटू, राजीव राठी, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और शांति कुंज के डॉ ओमपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं, दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में मिल के जीएम कमल रस्तोगी, सीसीओ अंकित सिंह, कुलबीर सिंह, पवन रस्तोगी, वीसी अस्थाना और ऋषिपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना, भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज ककरौली में भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उधर, भोपा में भी चौधरी चरणसिंह के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
विज्ञापन

जानसठ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34ंवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव तिसंग में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन राजन वालिया ने अपने कार्यालय पर चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजन वालिया ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन दुनियाभर के लिए प्रेरणा भरा रहा है। चौधरी साहब को समाजसेवी टीटू वालिया, अनुज चौधरी और चंद्रवीर सिंह ने भी अपनी श्रद्धासुमन भेंट की। इसके अलावा क्षेत्र के गांव तिरोला में भी प्रधान बालेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, मनोज चौधरी और प्रशांत देशवाल ने भी चौधरी साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह को याद किया
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके पुण्यकर्मों के लिए उनको नमन किया। चौधरी चरणसिंह पूंजीपतियों के नहीं बल्कि किसानों के सच्चे हमदर्द थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed