फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees, wire breaks, passes through the storm

आंधी से पेड़, तार टूटे, मार्ग बाधित

Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Trees, wire breaks, passes through the storm
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी। क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आई आंधी और बारिश के कारण खतौली, बुढ़ाना मार्ग पर कई जगह पेड़ टूटकर गिरने से जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया। गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने को खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेड़ टूटकर गिरा। इसके अलावा कई जगह पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिरे। पुलिस ने जगह जगह गिरे पेड़ों को कटवाकर मार्ग खुलवाया। तेज आंधी के तारों के टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


सिकंदरपुर बिजलीघर से जुड़े दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। कई जगह खंभे भी टूट गए। इसके अलावा क्षेत्र के टोड़ा बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 हजार की विद्युत लाइन के चार लोहे के जोड़े और सात खंभे टूट गए। जिनसे टोड़ा बिजलीघर की विद्युत सप्लाई पूर्णतया बाधित हो गई है। जेई दीपक कुमार ने बताया कि इस आंधी से ऊर्जा निगम का लाखों का नुकसान हुआ है। विद्युत कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। उधर, आम के बागों में भी भारी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण आम के पेड़ जड़ से ही उखड़ गए।
विज्ञापन


आम की फसल में काफी नुकसान हुआ है। बाग ठेकेदार अब्बास निवासी चंदसीना ने बताया कि उनके बाग में दर्जनभर पेड़ जड़ से ही उखड़ गए। इसके अलावा काफी मात्रा में पेड़ों से आम टूट कर गिरे हैं। उधर, मंसूरपुर में शुक्रवार शाम आए अचानक आंधी तूफान में क्षेत्र में भयानक तबाही मचाई। जगह जगह सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गए। बिजली के खंभे व तार टूट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आम के बाग मालिकों को भी आंधी तूफान से काफी नुकसान हुआ है, काफी मात्रा में कच्चे आम टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय रसूलपुर में एक 52 वर्षीय महिला ओमवती से ऊपर दीवार गिर जाने से उसके पैर टूट गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव अजमतगढ़ में 11 हजार हाइटेंशन की विद्युत लाइन के कई खंभे टूटकर नीचे गिर गए। मंसूरपुर, शाहपुर मार्ग पर भी कई पेड़ टूट गए। शनिवार शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।

शहर समेत देहात की आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात को आई तेज आंधी और बारिश से बिजली विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन और खंभे टूट गए हैं। पूरी रात शहर और देहात की आपूर्ति बाधित रही। शहर में आपूर्ति शनिवार को बहाल हो गई, मगर देहात में अभी लाइन ठीक करने का कार्य जारी है। आंधी से अनेक स्थानों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए, जिससे यातायात बाधित रहा। पेड़ों ने बिजली की लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसे में आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि 200 से ज्यादा खंभे टूटे है साथ ही लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। शहर की आपूर्ति दिन में बहाल कराई गई, मगर देहात की आपूर्ति अभी बाधित है।

पुलिस और ग्रामीणों ने पेड़ों को काटकर सड़कों से हटाया
खतौली। तेज आंधी व बारिश में सड़कों पर जगह-जगह पेड़ टूट गए। बिजली के तार भी टूट गए। तारों के टूटने से नगर समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली बाधित हो गई। बिजली के तारों से निकली चिंगारी से मकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। दीवार टूटी, मकानों के छत की टीन शेड तक हवा में उड़ गई। होर्डिंग व दुकानों के बोर्ड टूटकर सड़कों पर गिर गए। पेड़ों के टूटने से सड़कों पर वाहन फंस गए, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सड़कों पर पड़े पेड़ों को काट काटकर हटवाया, तब कहीं शनिवार देर रात को यातायात सुचारु हो सका।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी आया और कुछ देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सड़क पर मोहल्ला सद्दीकनगर हरीश पांचाल की भरभरा कर दीवार गिर गई। परिवार के लोग बाल बच गए। मोहल्ला इस्लामनगर में वासिद व नौमान के मकानों के ऊपर से 30 हजार हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है।


इन दोनों परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए हैं। इसलिए मकान पर ताला लगा था। आंधी तूफान में तारों के टच होने पर चिंगारी निकली। चिंगारी मकान के अंदर गिरने से अलमारी में आग लग गई तथा कूलर फुुंक गया। अलमारी फुंकने से हजारों रुपये का सामान जल गया। बिजली के तारों के टूटने से नगर के अलावा तहसील क्षेत्र के करीब 120 गांवों की बिजली बाधित हो गई। शुक्रवार की दे रात में यातायात सुचारु हो सका। गांवों की शनिवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। बिजली कर्मचारी तारों को जोडने के लिए लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed