फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trees, poles uprooted in storm, power supply stalled, child dies

आंधी-तूफान में पेड़, खंभे उखड़े, आपूर्ति ठप्प

Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trees, poles uprooted in storm, power supply stalled, child dies
सुबह नगर में बारिश हुई बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आंधी में पेड़, खंभे उखड़े, बिजली आपूर्ति ठप, बच्चे की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार रात लगभग तीन बजे आंधी से जिले में जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग 10 घंटे बाद शहर की आपूर्ति बहाल हो पाई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई। लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। जिले में लगभग 20 मिमी बरसात हुई। आंधी में दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो गई।
रात में आई आंधी से खंभे उखड़ गए। सुबह पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई और शहर सहित पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली नहीं आने से लोगाें के सामने पानी का संकट हो गया। नगर पालिका के जेनरेटर से पानी की आपूर्ति के बाद भी बिना मोटर के पानी नहीं आ सका। लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। हैंडपंप पर लोगों की कतार लगी रही। शहर की आपूर्ति दिन में लगभग ढाई बजे सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में खंभे तो कम टूटे, लेकिन पेड़ काफी गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। शहर की आपूर्ति सुचारु हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज
सुबह लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा तापमान लुढ़ककर कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान जो 25 डिग्री के आसपास चल रहा था वह भी मौसम में बदलाव के चलते 16.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह जमकर बारिश हुई और 20.8 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। तेज हवा और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। आम आदमी को मौसम से राहत जरूर मिली है।

आंधी से दीवार गिरी, मासूम की मौत
मंसूरपुर। आंधी में दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार सुबह आंधी के साथ आई बारिश से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी साहिल (6) की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार साहिल दीवार के पास खेल रहा था। अचानक से दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि साहिल के पिता की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव सुपुर्दे खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed