फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trains will run on double line on March 6

छह मार्च को दौड़गी डबल लाइन पर ट्रेन

Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trains will run on double line on March 6
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छह मार्च को दौड़ेगी डबल लाइन पर ट्रेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले को होली के तोहफे में देवबंद तक रेलवे लाइन दोहरीकरण मिलेगा। छह मार्च को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) शैलेश पाठक दोहरीकरण का निरीक्षण कर डबल लाइन पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले एक मार्च से छह दिनों को मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेन रद्द रहेंगी जबकि कुछ को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा।
मुजफ्फरनगर से टपरी तक रेलवे लाइन डबल होनी है। पहले चरण में दोहरीकरण देवबंद तक तथा दूसरे में देवबंद से टपरी तक दोहरीकरण होगा। एक साल से मुजफ्फरनगर से देवबंद के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जो पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली से पहले छह मार्च को डबल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस दिन सीआरएस शैलेश पाठक नए ट्रैक का निरीक्षण करेंगे तथा सब ओके होने पर इसी दिन डबल ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन

इससे पहले लाइनों की कनेक्टिविटी और कांटे का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक से लेकर छह मार्च तक रोजाना चार से पांच घंटे तक का मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
मुजफ्फरनगर। इंदौर-देहरादून को 29 फरवरी से ही रद्द किया जाएगा। इंदौर-अमृतसर को 28 फरवरी को रद्द किया जाएगा। 64559 दिल्ली-सहारनपुर एक से लेकर 6 मार्च तक, 14521 नई दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी एक से लेकर छह मार्च तक, 14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक से लेकर पांच मार्च तक, 14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 28 फरवरी, 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी को। 22660 कोच्चीवेली दो मार्च को एवं 12688 मदुरई एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी।
---
मेरठ-सहारनपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेन
मुजफ्फररगर। 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक चलेगी। 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक ही संचालित किया जाएगा। 54472 ऋषिकेश पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक चलेगी। इसका खाली रैक वाया शामली होकर दिल्ली जाएगा। जो कि ट्रेन संख्या 54473 बनकर आएगा। 54304 कालका पैसेंजर भी तीन से छह मार्च तक सहारनपुर तक ही चलेगी। 14511 नौचंदी एक्सप्रेस 29 फरवरी से 5 मार्च तक मेरठ तक आएगी। इसका मेरठ से सहारनपुर तक संचालन रद्द होगा। 14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक से 6 मार्च तक मेरठ से संचालित होगी। 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस 29 फरवरी से पांच मार्च तक मेरठ तक संचालित होगी। मेरठ से ही यह 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस बन कर चलेगी।

--
मार्ग परिवर्तित रहेगा
मुजफ्फरनगर। ट्रेन संख्या 18477-18478 उत्कल एक्सप्रेस वाया खुर्जा एक मार्च को, 14681 पांच मार्च को वाया शामली, 14682 सुपर एक्सप्रेस छह मार्च को वाया शामली, 14309 उज्जैनी एक्सप्रेस पांच मार्च को वाया शामली, 12688 मदुरई एक्सप्रेस छह मार्च को वाया शामली को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed