{"_id":"5ef38e648ebc3e4341338c12","slug":"top-ten-history-sheeter-of-police-station-caught-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt488014524","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। बरवाला-हरसौली मार्ग पर बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने थाने के टॉप टेन बदमाश व हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के साथ ही एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुलिस बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बरवाला-हरसौली मार्ग पर लूट के इरादे से बदमाश मौजूद होने की सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह व हरसौली चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें कांस्टेबल सोनू हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव तावली निवासी सोनू उर्फ मामा है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सोनू उर्फ मामा शाहपुर थाने में टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल हैं, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। मौके से एक संदिग्ध बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।े