फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Toll tax preparation on State Highway-59 is complete

स्टेट हाइवे-59 पर टोल टैक्स की तैयारी पूरी, ट्रायल शुरू 

Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Toll tax preparation on State Highway-59 is complete
स्टेट हाइवे पर बनाया गया टोल। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 पर जिले के रोहाना खुर्द में बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली को ट्रायल प्रारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण और देवबंद हाइवे प्राईवेट लिमिटेड द्वारा पीपी मॉडल में तैयार किए गए फोर लेन पर वाहनों से पथकर लिए जाने की सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


टोल अथारिटी को प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है। एक-दो दिन में निर्धारित टोल टैक्स अदा करने के बाद ही उच्च श्रेणी के निर्मित हाइवे पर वाहन दौड़ पाएंगे। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तत्कालीन अखिलेश सरकार में इस राज्यमार्ग को मंजूरी मिली थी।

मार्च 2016 से प्रारंभ हुए निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि 18 जून 2018 है। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक  कॉलेज रामपुर के तिराहे से सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी स्थित ज्योतिबाफूले चौक तक फोर लेन मार्ग की लंबाई 52.887 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिल कर देवबंद हाईवे प्राईवेट लिमिटेड ने 752.88 करोड़ के बजट में यह परियोजना पूरी की है। पीपी माडल में बनाए गए स्टेट हाइवे में लखनऊ के एप्को ग्रुप की सहभागिता है। देवबंद हाइवे प्राईवेट लिमिटेड कंपनी एप्को से ही जुड़ी है।

हाइवे की तैयारी अंतिम चरण में है, जिसको बनाने में 27 माह लग चुके हैं। योगी सरकार की कैबिनेट ने फोर लेन हाइवे पर टोल टैक्स वसूली को 12 जून को मंजूरी दे दी है।  बृहस्पतिवार से जिले के रोहाना खुर्द में बने टोल प्लाजा पर पथकर वसूली के लिए ट्रायल प्रारंभ हो गया। टोल प्लाजा पर आने और जाने वाले वाहनों के लिए चार-चार लेन बनाए गए हैं। 

प्रदेश सरकार से हुए करार के आधार पर निर्माणकर्ता एप्को कंपनी 23 साल तक इस स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूल करेंगी। पूरे राज्यमार्ग का विकास और रखरखाव इसी कंपनी के जिम्मे रहेगा। टोल प्लाजा के टैक्स वसूली केंद्रों पर वाहनों से पथकर वसूली की सूची लगा दी गई है।

हालांकि सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है। एक-दो दिन में अधिसूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोर लेन पर वाहनों को दौड़ने से पहले टैक्स अदा करना पड़ेगा। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे से रोहाना खुर्द टोल प्लाजा की दूरी 8.8 किलोमीटर है। आधुनिक तरीके से बनाए गए टोल प्लाजा पर सुरक्षाकर्मियों और अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।

यहां पौधरोपण के साथ हाईमास्क लाईटें लगा दी गई है। वाहन चालकों के नियमों के लिए सफेद और पीली पट्टी को बनाने में कर्मचारी लगे हैं। ट्रायल प्रारंभ होने के बाद यात्रियों में टोल को लेकर जिज्ञासाएं बढ़ गई है।

टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक हितेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से अधिसूचना एक-दो दिन में मिलते ही नियमानुसार वाहनों से पथकर लेने की प्रक्रिया स्टेट हाइवे पर प्रारंभ हो जाएगी। बृहस्पतिवार से लिखित सूचना चस्पा करने के बाद वाहनों का फ्री टोल ट्रायल किया गया, ताकि कोई तकनीकी गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। 

295 रुपये में मिलेगा लोकल टोल पास 
मुजफ्फरनगर। रोहाना खुर्द में बने टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर परिधि के आवासीय व्यक्तियों से घरेलू वाहनों पर केवल 295 रुपये मासिक टैक्स लिया जाएगा। निर्धारित कंपनी आरसी के पते और आधार कार्ड से पुष्टि के बाद वाहन स्वामियों को लोकल पास (स्मार्ट कार्ड) जारी करेगी।


इस दायरे में रह रहे वाहन मालिकों के व्यवसायिक वाहनों पर कोई छूट नहीं मिलेगी। निर्धारित दरों पर ही टोल टैक्स अदा करना होगा। योजना के मुताबिक मुजफ्फरनगर और देवबंद तक वाहन स्वामियों को मासिक लोकल पास पर ही हाइवे पर वाहन दौड़ाने का मौका मिलेगा। 

टोल प्लाजा पर अंकित वाहनों की टैक्स सूची 

वाहन                         एक ओर से-- दोनों ओर से-- मासिक(रुपये) 

कार, जीप, वैन आदि           120            175            3925 
हल्के वाणिज्यिक वाहन        180            265            5925 
बस, ट्रक                            355            530          11770  
बहुधुरीय वाहन                   555            830          18470 
अधिक भारी वाहन              705           1060          23540 

नोट: पथकर वसूली के रेट की अधिकृत सूची सरकार के नोटिफिकेशन के बाद ही टोल प्लाजा अथॉरिटी वसूलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed