फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Tikait and Baliyan break on Twitter

बड़ा मामला: टिकैत और बालियान के ट्विटर पर ब्रेक, अब अशोक मैदान में कूदे, इन मुद्दों पर ऑस्ट्रेलिया से चल रही बात

Fri, 07 Jan 2022 11:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 11:53 AM IST
सार

राकेश टिकैत और मंत्री संजीव बालियान के बीच चल रहे ट्विटर वार पर ब्रेक लग गया है। वहीं अब मैदान में पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान कूद पड़े हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया से इन मुद्दों पर बात  चल रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Tikait and Baliyan break on Twitter
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलने पहुंचे पीजेट वेलफेयर के चेयरमैन अशोक बालियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से डेयरी उत्पादों के समझौते पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बीच ट्विटर वार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। दोनों ने इस विषय में ट्वीट नहीं किए। कभी चौधरी राकेश टिकैत के करीबियों में शामिल रहे पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान अब मैदान में कूद गए हैं। अशोक ने कहा कि 2019 में ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से डेयरी प्रोडक्ट के आयात वाले समझौते से केंद्र सरकार अलग हो गई थी।

विज्ञापन


अशोक बालियान ने गुरुवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान से इस विषय पर बात की है। डॉ. संजीव बालियान ने इस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते से अलग होने की घोषणा कर दी थी। क्योंकि टैरिफ नियम भारत के अनुकूल नहीं थे।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते पर चीन समेत 15 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत सभी सदस्य देशों के लिए टैरिफ कटौती पर एक जैसे ही मूल नियम होंगे। भारत इस मुक्त व्यापार समझौते में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

इन मुद्दों पर ऑस्ट्रेलिया से चल रही बात
उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय द्वारा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत चल रही है। इस समझौते में उत्पादों, सेवाओं, निवेश, मूल देश के नियम, सीमा शुल्क सुविधा, कानूनी और संस्थागत मामलों पर स्पष्ट रणनीति बनाई जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ अंतरिम समझौते में कपड़ा, फार्मा, जूते, चमड़े के उत्पाद और कृषि उत्पाद के बड़े क्षेत्र शामिल होंगे। समझौता पूरा होने के बाद अगले पांच साल में उत्पादों का द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर और सेवाओं का 15 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। भारत डेयरी उत्पादों के टैरिफ प्रोफाइल पर उच्च आयात टैरिफ लगा कर अपने पशु पालकों को सुरक्षा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed