फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three teenagers escaped by climbing the wall of the correctional home

बाल सुधार गृह की दीवार फांद कर तीन किशोर फरार

Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers escaped by climbing the wall of the correctional home
मुजफ्फरनगर में बाल सुधार गृह से किशोरों के फरार होने की घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सिटी विजय व? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) में रखे गए तीन किशोर मंगलवार सुबह दीवार फांदकर फरार हो गए। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार तीनों को ऊपरी मंजिल पर बनें कमरे में आइसोलेशन में रखा गया था। अधिकारियों को कई घंटे बाद मामले की भनक लगी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शहर की आर्यपुरी कॉलोनी में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) है। यहां पर बाल अपचारियों को लाकर रखा जाता हैै। 13 अप्रैल को चरथावल क्षेत्र निवासी दो किशोरों को चोरी और सिखेड़ा क्षेत्र निवासी एक किशोर को कुकर्म के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को सुधार गृह में रखा गया था। बाहर से आने वाले किशोरों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पहले 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था है। इसी के चलते तीनों को सुधार गृह भवन की ऊपरी मंजिल में रखा गया था। सुबह साढ़े आठ बजे तक तीनों को कमरे में देखा गया, लेकिन इसके बाद वह किसी समय मौका पाकर दीवार फांदकर फरार हो गए। दोपहर बाद यह सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी का कहना है कि तीनों किशोर सुबह के समय भागना बताया गया है। मामले में तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पहरे पर बैठे रहे होमगार्ड, किशोर दीवार कूदकर फरार
मुजफ्फरनगर। बाल सुधार गृह से तीन किशोरों के भागने की अधिकारियों को जानकारी देर से मिली। मामला दबाने की कोशिश की गई। बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने पुलिस को भी सूचना कई घंटे बाद दी। यहीं कारण रहा कि पुलिस अधिकारी भी शाम के समय जानकारी करने के लिए पहुंचे। होमगार्ड बैठे रहे और किशोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यपुरी के बाल सुधार गृह में आइसोलेशन रूम भवन में ऊपरी मंजिल में बनाया हुआ है। इन तीनों किशोरों को 13 अप्रैल को यहां लाया गया था, तो उन्हें आइसोलेशन रूम में रखा गया था। नीचे भवन में पहले से ही 31 किशोर हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें तीनों से मिलने नहीं दिया जाता था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तीनों किशोरों को देखा गया था, इसके बाद यह तीनों दिखाई नहीं दिए। बताया गया कि वहां मौजूद बाल सुधार गृह के केयरटेकर आशाराम ने कोई सूचना किसी को नहीं दी।
लगभग तीन बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के आला अधिकारी भी शाम लगभग छह बजे बाल सुधार गृह पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ जानकारी करने के लिए पहुंचे थे। लगभग एक घंटा अधिकारियों ने बाल सुधार गृह के केयरटेकर आशाराम व अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अभी तहरीर आई नहीं है।
अबसे पहले भी भाग चुके है किशोर
इस बाल सुधार गृह से अब से पहले भी किशोरों के भागने के मामले हो चुके है। शहर कोतवाली में इसका रिकार्ड है। विक्की त्यागी की हत्या करने का आरोपी सागर बहावड़ी भी किशोरावस्था में यहां से भागा था।
होमगार्ड ने भी नहीं बताया
बाल सुधार गृह में केयरटेकर के अलावा तीन होमगार्ड की ड्यूटी सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर रहती है। घटना सुबह हो चुकी थी, लेकिन होमगार्ड ने भी इस बारे में अपने अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी।

सिखेड़ा-चरथावल में दबिश
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर तीनों किशोरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी वह मिल नहीं पाए।
पड़ोसी दुकानदारों को भी नहीं लगी भनक
पड़ोसी दुकानदारों को भी मामले की जानकारी नहीं हो सकी। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस के पहुंचने पर पता चला।
ज्यादा ऊंची नहीं दीवार
बाल सुधार गृह की लगभग बारह फीट ऊंची दीवार भवन की ऊपरी मंजिल से सटी है। बराबर में खाली जगह है। वहां ऊंचा पेड़ भी है। इसी का फायदा उठाकर तीनों किशोर फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी में स्थित बाल सुधार गृह।

मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी में स्थित बाल सुधार गृह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed