फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three suspects have emerged in the police investigation of Anuj murder case, will be revealed soon

Muzaffarnagar News: अनुज हत्याकांड में पुलिस की जांच में आए तीन संदिग्ध लोग, जल्द होगा खुलासा

Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three suspects have emerged in the police investigation of Anuj murder case, will be revealed soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के गांव खानुपुर मिल मंसूरपुर निवासी अनुज प्रजापति (23) की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस घटना का खुलासा करने केे नजदीक पहुंच गई है। हत्या को अंजाम देने में पुलिस की जांच में तीन संदिग्ध लोग आए हैं, उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अनुज की हत्या करने के मामले में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने तीन टीमों का गठन किया है। तीनों टीमों ने क्षेत्र में लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। मुखबिर तंत्र का सहारा लेकर आरोपियों का पता लगाने की कवायद की है। थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या करने में तीन लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ खतौली राम आशीष यादव का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
यह था मामला-
गांव खानुपुर मिल मंसूरपुर निवासी 23 वर्षीय अनुज प्रजापति का रविवार शाम घर से मंसूरपुर कांवड़ देखने के लिए गया था। रात में वह वापस नहीं आया था। अगले दिन तलाशने के दौरान परिजनों का उसका शव हाईवे पर गुरुकुल स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। भाई अंकुर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed