फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three dead including woman from Corona, 66 positives found

कोरोना से महिला समेत तीन की मौत, 66 पॉजिटिव मिले

Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three dead including woman from Corona, 66 positives found
कोरोना से महिला सहित तीन की मौत, 66 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना से पीड़ित एक वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर समेत जिले भर में 66 नए केस मिले है। सिविल लाइन और शहर कोतवाली के दरोगा भी संक्रमित पाए गए है। उधर, कवाल जेल में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां भी सात और बंदी कोरोना की चपेट में आए गए है।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती सोंहजनी तगान निवासी 68 साल की वृद्धा और मखियाली गांव के 39 साल के ग्रामीण की मौत हो गई। दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा सैदपुर गांव में 65 साल के वृद्ध ग्रामीण की तबियत ठीक नहीं थी। कोरोना टेस्ट कराया गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जांच में वो पॉजिटिव आया। कोविड-19 के प्रॉटोकोल के तहत तीनों के अंतिम क्रिया कर्म कराए गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को 66 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। सिविल लाइन थाना और शहर कोतवाली के दो दरोगा संक्रमित पाए गए। कवाल में बनी अस्थायी जेल में सात बंदी और पॉजिटिव आए है। तुगलकपुर, भैसरहेड़ी, मीरापुर, लाल बाग, गीतापुरी खतौली, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, रोनी हरजीपुर, सुरेंद्र नगर, लद्दावाला, रामपुरी, नई मंडी, सिविल लाइन, आवास विकास, खालापार, सुभाषनगर, पंचशील कालोनी, अंबा विहार, द्वारिकापुरी, कंबलवाला बाग, हनुमान चौक, आदर्श कालोनी, आबकारी मोहल्ले में एक-एक मरीज मिला है। भरतिया कालोनी में तीन, ओम पैराडाइज में दो, पटेलनगर में दो, कृष्णा विहार में दो, रैनबो विहार में चार, कृष्णापुरी में दो, सिविल लाइंस में पांच, रेशू विहार में दो, आनंदपुरी में दो, देवीदास खतौली में दो मरीज मिले हैं। रविवार को 30 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 1376 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जनपद में टोटल केस 2051 हो गए है, जिनमें से 647 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed