फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who do yoga do not have diseases: Dayal

योग करने वाले को रोग नहीं होते : दयाल

Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Those who do yoga do not have diseases: Dayal
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने कहा कि योग करते वाले को रोग नहीं होते।
विज्ञापन

जीआईसी के मैदान में चल रहे पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर में दयाल ने पेट रोग को ठीक करने में आसन और प्राणायाम की भूमिका विषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि योग भारतीय ऋषि मुनियों की देन है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जब व्यक्ति योगासन और प्राणायाम करता है, तो उसके शरीर के सभी भीतरी अंग सक्रिय हो जाते हैं और सभी प्रणालियां अपना अपना कार्य सुचारु रुप से करने लगती है। जिससे व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी बनता है। स्वस्थ व्यक्ति ही ईश्वर स्तुति, उपासना, प्रार्थना कर सकता है। मेहनत के द्वारा व्यक्ति अपने लक्ष्य को आसानी से पूर्ण कर लेता है।
योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई और उन्होंने पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए सूक्ष्म क्रियाएं कराई। योगाभ्यास के साथ-साथ अपने आहार पर भी नियंत्रण करके पेट चर्बी कम कर सकते हैं। भोजन करते समय कभी भी गुस्सा व तनाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

योग शिक्षिका ज्योति ने सूर्य नमस्कार आसन कराया। यज्ञ दत्त आर्य, बबीता देवी, जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, राज मोहन गुप्ता, डॉ. अमित कुमार ने आसन, प्राणायाम और ध्यान कराया। रविवार को शिविर का समापन होगा। डॉ. जीत सिंह तोमर, सुनील तायल, राजेंद्र राठी, अरविंद मलिक, विपिन शर्मा, प्रीति, पूजा शिखा जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed