फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This Diwali is important for crores of Hindus: Development

इस बार की दीवाली करोड़ों हिंदुओं के लिए महत्तवपूर्ण : विकास

Thu, 12 Nov 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
This Diwali is important for crores of Hindus: Development
दीपोत्सव कार्यक्रम में विचार रखते बजरंग दल नेता विकास त्यागी - फोटो : DEVBAND
अबकी दीवाली करोड़ों हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण : विकास
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू संगठनों की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव एवं दीप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। यह त्योहार हमें एकता के सूत्र में भी बांधने का कार्य करता है।

लोनिवि गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि इस बार का दिवाली का पर्व करोड़ों हिंदुओं के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। यह हिंदू समाज के लिए गर्व और सम्मान की बात है। विहिप जिला मंत्री आशीष ने कहा कि दीपावली पर ऐसे पटाखे अन्य सामान न खऱीदे जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हों। भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करते हुए भारत माता को परम वैभव पर ले जाना है। अध्यक्षता डा. वीरेंद्र चौधरी व संचालन अक्षय धीमान ने किया। इस मौके पर विहिप जिला सह मंत्री अमित वशिष्ठ, बजरंग दल नगर संयोजक हरीश शर्मा, अभिनव राजपूत, डा. मुनेश शर्मा, आशीष शर्मा, टिंकू, कुलदीप त्यागी, विनोद त्यागी, अनिल कुमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed