फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is hope of increasing business in Navratri

नवरात्रों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी

Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There is hope of increasing business in Navratri
अरूण गुप्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नवरात्रों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवरात्रों में ऑटो मोबाइल कंपनियों ने वाहनों की बिक्री की पूरी तैयारी कर ली है। काफी संख्या में लोगों ने वाहनों को बुक कराया था। श्राद्ध के दिनों में अधिकांश लोग नए वाहन और सामान खरीदने से परहेज करते है। कोविड काल में कारोबार काफी हद तक प्रभावित रहा। आज नवरात्रों में देवी मंडपों में वाहन खरीदकर घरों में लाना शुभ मानते हैं। वाहनों के अलावा अन्य उत्पाद की बिक्री के लिए भी इस दिन का इंतजार रहता है।
पहले नवरात्रे पर 20 वाहनों की होगी डिलीवरी
मेरठ रोड पर रोशन मोटर्स के संचालक अरुण गुप्ता कहते हैं श्राद्ध पक्ष में नया वाहन खरीदने से ज्यादातर लोग परहेज करते हैं। पहले नवरात्रे पर 20 वाहनों की एडवांस बुकिंग है। उनमें एक्टिवा और होंडा की बाइक शामिल हैं। मांग के हिसाब से स्टाक पूरा कर लिया है। हालांकि कंपनी से कम वाहन भेजे जा रहे हैं, लेकिन नवरात्रों के दिनों में बुकिंग वाहनों का स्टाक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

कारोबार में तरक्की की जगी नई उम्मीद
एसडी मार्केट में कपड़ा कारोबारी पंकज कहते है नवरात्रे नई उम्मीद और आशाएं लेकर आते हैं। कारोबारी इन दिनों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कोरोना की मंदी ने दो साल से कारोबार प्रभावित हो रहा है। कोविड की दूसरी लहर खत्म होने के बाद इस बार व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद है। नए लुक और हर ब्रांड के उत्पादों की आपूर्ति दुकानदारों द्वारा की जा चुकी है। बाजार में ग्राहक आएगा, तो स्वाभाविक है सामान भी खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रों में खरीदारी मानी जाती है शुभ
संकट मोचक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पुरोहित हरिओम शास्त्री का बताते हैं नवरात्रों में त्योहारी सीजन की शुरूआत मानी जाती है। खासकर वाहन खरीदने को लेकर लोगों को इन दिनों की आस रहती है। नवरात्रे नव व्यवसाय के शुभ मुहूर्त और कारोबार में समृद्धि का प्रतीक माना जाते है। वहीं पुरकाजी में कस्बे में माता के शृंगार सामान के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतीक सांझी मां की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की।

पकंज गर्ग

पकंज गर्ग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पंडित हरिओम शर्मा

पंडित हरिओम शर्मा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed