फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is a fear-free environment in UP at this time: Bhupendra Singh

भाजपा की बैठक आयोजित

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There is a fear-free environment in UP at this time: Bhupendra Singh
मीरापुर में बैठक को संबोधित करते पंचायत राज मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उप्र में इस समय है भयमुक्त वातावरण: भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। भारतीय जनता पार्टी मीरापुर विधान सभा के बूथ सत्यापन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत राजमन्त्री भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी मीरापुर विधानसभा बूथ सत्यापन की एक बैठक का आयोजन कस्बे के एक बैंकट हाल में किया गया। बैठक में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उप्र की योगी सरकार ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए किए हैं। उप्र में इस समय भयमुक्त वातावरण है, कहीं भी अराजकता दिखाई नही़ देती। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। सैकड़ों वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण भी एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

पंचायत राज मंत्री ने कहा कि संगठन के आधार पर ही भाजपा चुनाव में विजय प्राप्त करती आई है। प्रदेश में डेढ़ लाख बूथ गठित किए जा चुके हैं। जिनका सत्यापन का कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अगस्त को नोएडा से बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगें। सभी कार्यकर्ता 23 अगस्त को अपने अपने बूथों में जाकर आनलाइन प्रसारण बूथ कार्यकर्ताओं को दिखाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि मीरापुर विधानसभा में पांच मंडल हैं। इन मंडलों में 256 बूथों का सत्यापन किया गया है। बैठक का संचालन मूलचंद ने किया, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, अमित प्रमुख, अनिल राठी प्रमुख, नरेंद्र प्रमुख, डॉ. पुरषोत्तम, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तितोरिया, विकास पंवार, संजीव संगम, सुधीर सैनी, जगदीश पांचाल, मानवेंद्र शर्मा, सचिन ठाकुर, इंदर कश्यप, प्रदुम्न शर्मा नवीन सैनी, दिनेश सैनी, वीरपाल सहरावत, संतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed