फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The water level started decreasing, now the pits are increasing the problem

Muzaffarnagar News: जलस्तर कम होने लगा, अब गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी

Thu, 24 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The water level started decreasing, now the pits are increasing the problem
फ़ोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांवों के रास्तों पर पानी कुछ कम होने से राहत मिली, लेकिन गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों के सामने खेतों से चारा लाने की समस्या बनी हुई है।

सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ जाने से पानी नदी से बाहर निकलकर गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नगला, भदौला, पांचली, अल्मावाला, जिंदावाला के रास्तों में भर गया था। इससे लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

वहीं पानी खेतों में भर जाने से फसलें पानी में डूब गईं। बुधवार को गांवों के रास्तों पर पानी कुछ कम होने से ग्रामीणों का आवागमन शुरू हुआ। रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल व दुपहिया वाहनों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण पोपेंद्र गुर्जर, राजू प्रजापति, डॉ़ गुलशन कुमार, साधु राम, यादराम, अमित कुमार का कहना है कि करीब 12 फीट पानी होने से नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में करीब पांच फीट पानी होने से खेतों पर जाने में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव में बैठकर खेतों से पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर बामुश्किल सोलानी नदी पर खड़ी नाव तक जाना पड़ रहा है। नाविक अमित कुमार का कहना है कि पानी ज्यादा होने से नाव चलाने में दिक्कत आ रही है। पानी कम होने में महीनों लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed