{"_id":"64f225d2a20175820e01e934","slug":"the-villagers-of-charthawal-staged-a-sit-in-with-bhakiyu-leaders-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-6614-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल - ग्रामीणों ने भाकियू नेताओं के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल - ग्रामीणों ने भाकियू नेताओं के साथ दिया धरना
Fri, 01 Sep 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
चरथावल के टांडा गांव में धरना देते भाकियू नेता के साथ ग्रामीण एवं पुलिस: संवाद
- शामली क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण का विरोध
- मौके पर पहुंचे दोनों जिलों के अधिकारियों ने नाला निर्माण रुकवाया
(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। चरथावल ब्लॉक के गांव टांडा की तरफ शामली जिले के हसनपुर लुहारी के ग्रामीणों द्वारा नाला निर्माण कराने को लेकर टकराव की स्थिति बन गई। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा ने ग्रामीणों के साथ नाला निर्माण को अवैध बताते हुए धरना प्रदर्शन किया। दोनों जिलों के आला अफसरों को अवगत कराया गया।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर जाकर पांच-पांच ग्रामीणों की समिति गठित कर सुलहनामे के बाद नाला निर्माण कराने की बात कहकर मामला शांत किया। चरथावल ब्लॉक की सीमा का गांव टांडा शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के हसनपुर लुहारी से समीप है। दोनों गांवों के जंगल सटे हैं। आरोप है हसनपुर लुहारी के लोगों ने अपने तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया है। गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए कोई साधन नहीं है। टांडा की तरफ गांवों का पानी आने से किसानों की फसलें चौपट होती हैं।
वर्तमान में हसनपुर के ग्रामीणों ने एक अवैध नाला टांडा गांव की तरफ बनाना शुरू कर दिया था। दो दिनों में कई बार निर्माण रुकवाया गया, लेकिन रात को निर्माण शुरू करा दिया। इस मुुद्दे पर टांडा के ग्रामीणों ने एतराज जताया। दोनों गांवों के लोग शुक्रवार को आमने-सामने आ गए। टांडा के ग्रामीणों के साथ भाकियू नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंच गए। दोनों जिलों के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। मोबाइल फोन के द्वारा दोनों जिलों के डीएम को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, बिरालसी चौकी इंचार्ज और थानाभवन की कदरगढ़ चौकी इंचार्ज मौके पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद निर्माण रुकवा दिया। अंकुश चौधरी, काकू शर्मा, नरेश चौधरी, संजीव कुमार, मनीष कुमार, निखिल चौधरी, सौरभ त्यागी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
-- -- -- --