फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The torch of education will be lit by everyone's awareness: Sanjeev Balyan

सबकी जागरूकता से जलेगी शिक्षा की मशाल : संजीव बालियान

Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The torch of education will be lit by everyone's awareness: Sanjeev Balyan
शारदेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालिया? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शिक्षा की मशाल सबकी जागरूकता से ही जलेगी। शिक्षा के नवीनतम साधनों का सदुपयोग करना जरूरी है। युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करें। अभिभावक और शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शारदेन पब्लिक स्कूल में सुपर मुजफ्फरनगर अभियान के अंतर्गत डॉ. संजीव बालियान, डीएम चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ आलोक कुमार यादव ने निशुल्क स्टेप एप को लांच किया। बालियान ने कहा कि प्रतिभाओं को सही समय पर सही प्लेटफार्म की जरूरत होती है। प्रतिस्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर एप के माध्यम से पढ़ाई कर बच्चे अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। जिले के पांच सौ बच्चों का चयन किया जाएगा, जिन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिले के लिए यह बड़ा प्रयास किया गया है। उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्टेप एप के माध्यम से गांव और गली-गली तक जाएगी। जरूरी यह है कि अभिभावक और शिक्षक जागरूकता का परिचय दें। बदलते दौर में तकनीकि साधनों का सदुपयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि जिले के लिए यह बड़ा कदम है। प्रत्येक बोर्ड के शिक्षण संस्थान इसका लाभ उठा सकते हैं। मेधावी बच्चों के लिए यह स्वर्णिम शुरूआत होगी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, संचालक प्रवीण त्यागी, सुनील सिंघल, सुभाष चौधरी, विपुल भटनागर, कैप्टन प्रवीण चौधरी, भीमसेन कंसल, सत्यप्रकाश रेशू, डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, प्रधानाचार्या धारा रतन, डायरेक्टर विश्व रतन, नरेंद्र गोयल मौजूद रहे।

पांच सौ बच्चों का किया जाएगा चयन
एप के माध्यम से विज्ञान और गणित विषय में प्रतिभा साबित करने वाले जिले के पांच सौ बच्चों का चयन किया जाएगा। इन बच्चों को एप की ओर से आईआईटी की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

शारदेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक।।

शारदेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शारदेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालिया?

शारदेन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालिया?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed