{"_id":"68c3314cf468bdc0b80d60a1","slug":"the-team-started-investigation-on-the-complaint-of-land-grabbing-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-154019-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जमीन कब्जाने की शिकायत पर टीम ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जमीन कब्जाने की शिकायत पर टीम ने की जांच शुरू
विज्ञापन
रोहाना। रोहाना टोल पर किसानों की जमीन कब्जाने के लगाए गए आरोप की जांच शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश शुरू की।
किसान नेता दीपक सोम ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के किसान उनसे आकर मिले थे। आरोप था कि रोहाना टोल की ओर से किसानों की कई हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जाई गई है। डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर की ओर से तहसीलदार राधेश्याम गौड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए गए थे।
बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम में शामिल राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने टोल प्लाजा के आसपास जमीन की पैमाइश शुरू की। इस दौरान राजकुमार राणा, सतीश भारद्वाज, बबलू सोम, सुधीर त्यागी, विनीत त्यागी, रिंकू राणा, सचिन त्यागी, नरेंद्र प्रजापति, धीर सिंह धनगर आदि शामिल रहे।