फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The roof of the verandah collapsed, the old man died after being buried in the rubble

बरामदे की छत गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The roof of the verandah collapsed, the old man died after being buried in the rubble
मुजफ्फरनगर : रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में छत के नीचे दबने से मरे वृद्ध की जानकारी लेने पहुंचे एसडी? - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव भनवाड़ा में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के दौरान बरामदे की छत गिरी। जिसके मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

भनवाड़ा निवासी शौकत (60) पुत्र सुलेमान बृहस्पतिवार रात बरामदे में सोया हुआ था। उसी बरामदे में पशु भी बंधे हुए थे। रात से हो रही बारिश के कारण कच्ची छत पर पानी भर गया। जिससे छत पर पड़ी मिट्टी में अधिक वजन हो गया। जिसके कारण छत भरभराकर नीचे लेटे हुए वृद्ध और पशुओं ऊपर गिर गई। जिससे शौकत मिट्टी के नीचे दब गया। आवाज सुनकर परिजन बरामदे की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे हुए शौकत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वृद्ध की मौत से गम का माहौल बन गया। पशुओं को भी चोट लगी है।

शुक्रवार सुबह एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार भी राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले आर्थिक मदद के विषय में काफी समझाया, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। मृतक के पुत्र साजिद, सलीम और माजिद को पुलिस ने शव को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर : रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में गिरी छत का मलबा देखते ग्रामीण।

मुजफ्फरनगर : रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में गिरी छत का मलबा देखते ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed