फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain affected the entire day, the rain in the sky

तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, पूरे दिन आकाश में छाये रहे बादल

Thu, 23 Aug 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
The rain affected the entire day, the rain in the sky
बारिश के बाद शहर के शिव चौक पर हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
दिन में एक घंटे तक पड़ी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। सुबह से ही आकाश में बादल छाये हुए थे। बारिश से आम आदमी ने गर्मी से राहत महसूस की है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। शहर के निचले इलाकों में लोगों को आवागमन के लिए पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन


बुधवार को सुबह के समय से ही आकाश में बादल छाये रहे। दोपहर के समय अचानक घने काले बादलों से आकाश ढका दिखाई दिया। लगभग साढे़ तीन बजेे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश चलते सड़कें पानी से भरी दिखाई दी। बारिश लगातार एक घंटे तक चली। शिवचौक सहित शहर के अधिकतम मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। आम आदमी के लिए कुछ समय के लिए मार्ग भी अवरुद्ध रहा। शहर की कई कालोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन


निचले इलाकों साकेत कालोनी, जनकपुरी, रामपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, सरवट में लोग अधिक परेशानी में दिखाई दिए।  बारिश के थमने के बाद लोगों को घंटों पानी निकलने का इंतजार करना पड़ा। बारिश के दौरान जनजीवन पूरी तरह से थमा रहा। जब तक बारिश हुई यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। रोडवेज पर बसों का संचालन रुका रहा। रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम हो गई। बजार भी सुनसान से ही रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भी गर्मी से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। बारिश से पहले आम आदमी उमस भरी गर्मी से परेशान रहा। लोग उमस से पसीने के चलते लगातार बारिश की उम्मीद पर थे। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।  

सब्जी की फसल प्रभावित
मुजफ्फरनगर। तेज बारिश से सब्जी की फसल भी प्रभावित हो रही है। जिन खेतों में पानी भर जाता है, उनमें फसल गल जाती है। अधिक बारिश में फसल के नष्ट होने का खतरा बना रहता है। खेत से पानी उतर जाये तो फसल को नुकसान कम होता है।  


बीमारियां पसार रही पांव
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव से जिले में बीमारियां पांव पसार रही है। तेज गर्मी और उमस के बीच अचानक बारिश होती है तो तापमान में काफी अंतर आ जाता है, इससे लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का कहना है कि बरसात के मौसम में लोग वायरल की चपेट में आ जाते हैं। वायरल आदि से निपटने के लिए इस बार सभी चिकित्सालयों पर पहले से ही तैयारी की गई है। मौसम बदलने के साथ बीमारियां आती हीं है, समय पर उपचार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed