फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The plot are being built under the MMS

साजिश के तहत बनाए जा रहे एमएमएस

Wed, 20 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The plot are being built under the MMS
मुजफ्फरनगर। सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि एक साजिश के तहत एमएमएस बना कर उन्हें वायरल किया जा रहा है। सूबे की सरकार धर्म और जाति के आधार पर अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है, जिससे प्रदेश में शांति नहीं रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले कचहरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक सोम ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार तुष्टिकरण कर राजनीति के बंटवारे का फायदा उठाना चाह रही है, मगर भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा में एक हत्या हुई, जो बड़ा जुर्म है।
विज्ञापन


अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। सरकार ने मृतक के परिजनों को 45-50 लाख रुपये और फ्लैट दिए, जबकि अन्य दूसरी हत्या की घटना में लोग जाम लगा कर धरना प्रदर्शन करते हैं तो सरकार उल्टे उन पर मुकदमा दर्ज करा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर है कि सरकार तुष्टिकरण कर राजनीति का बंटवारा कर इसका फायदा हासिल करना चाहती है, मगर भाजपा प्रदेश में सपा सरकार को फायदा उठाने नहीं देगी। युवतियों के एमएमएस बनाकर वायरल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब साजिश के तहत हो रहा है।


ऐसा करने वालों की मानसिकता सही नहीं है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी धर्म या जाति को हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। मगर सूबे की सपा सरकार अपराधी की जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई कर रही है, जो ठीक नहीं है, यदि ऐसा होता रहेगा तो प्रदेश में शांति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed