{"_id":"5f57d2b58ebc3e54c632930b","slug":"the-patients-are-increasing-continuously-people-become-careless-muzaffarnagar-news-mrt500362850","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे मरीज, लोग हुए बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे मरीज, लोग हुए बेपरवाह
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे मरीज, लोग हुए बेपरवाह
मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग अब इससे बेपरवाह होने लगे हैं। बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग तो छोड़िए, मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल से भी दूरी बनाई जा रही है।
जनपद में पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है और अब हर रोज औसतन जनपद में 70 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में अभी तक 2834 मरीज कोरोना के आ चुके हैं, जिनमें अभी एक्टिव केस का आंकड़ा भी 930 पर पहुंच गया है। इसके बावजूद लोगों में अब कोरोना संक्रमण से खुद के व अपने परिवार को बचाने को लेकर बेपरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। इसी का नतीजा है कि साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। हद तो यह है कि जहां एक ओर भीड़ बढ़ने के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग से पूरी तरह किनारा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अनिवार्य रूप से जरूरी मास्क से भी दूरी बना ली गई है। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते बाजारों व मुख्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनने लगी है। शहर के भगत सिंह रोड, लोहिया बाजार, सदर बाजार व टाउन हॉल रोड पर दिन में जाम के हालात रहने से निकलना दूभर होने लगा है। ऐसी भीड़ से ही लोग कोरोना को अपने घर लेकर जा रहे हैं। मंगलवार को भी शहर में कई बार जाम के हालात बने, जिससे निपटने के लिए पुलिस को जरूरी कदम उठाने पड़े।