फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The palanquin journey in Tissa came out with pomp

तिस्सा में पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली

Tue, 19 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The palanquin journey in Tissa came out with pomp
भोपा के तिस्सा गांव में जैन मंदिर महोत्सव में पालकी यात्रा में ध्वज व कलश के साथ आगे बढ़ते श्रद्ध? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तिस्सा में पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली
विज्ञापन

भोपा। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तिस्सा का शांति विधान में पालकी यात्रा महोत्सव संपन्न हुआ। पालकी यात्रा पूरे गांव में गली मोहल्ले से होते हुए मंदिर में संपूर्ण हुई। मंगलवार को प्रात: समय से ही अनेकों कार्यक्रम प्रारंभ हुए, जो देर शाम तक चले।

भोपा के गांव तिस्सा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर का मंगलवार को एक दिवसीय शांति विधान व पालकी यात्रा उत्सव महोत्सव संपन्न हुआ। मास्टर अजय कुमार जैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह नित्य पूजन एवं अभिषेक, शांति धारा, शांति विज्ञान, ध्वजारोहण, चित्र अनावरण दीप प्रज्वलित, पारस प्रभु का पालना, बोलियां, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके साथ ही बैंडबाजों के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु यात्रा में भक्तजन कलश व ध्वज लेकर नाचते गाते पालकी यात्रा के आगे आगे चल रहे थे। पालकी यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर में ही संपन्न हुई। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या मेें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पालकी समीर जैन, ऋषभ जैन, अंबुज जैन, मुकुल जैन द्वारा पालकी उठाई गई। अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, सचिव अजय कुमार जैन मुजफ्फरनगर, अशोक जैन भोपा ने बताया कि कार्यक्रम में यूपी सहित उत्तराखंड, दिल्ली आदि सहित कई जिलों से श्रद्धालु यहां आए थे। लगभग 100 वर्ष पहले गांव तिस्सा में अपने नाम का लोहा मनवाने वाले हकीम का परिवार भी सहारनपुर से यहां पहुंचा था। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राजीव जैन, राजेंद्र जैन, भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी उर्फ बब्बू, डॉ. सुशील जैन, अमित कश्यप, श्रद्धा जैन, नीरा जैन, किरण जैन, पूनम जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, आरुषी जैन, रूबी जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed