फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girders should be kept on the bridge of Eastern Dedicated Freight Corridor by doing Budhana Road one-way

बुढ़ाना रोड वन-वे कर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल पर रखवाए गार्डर

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The girders should be kept on the bridge of Eastern Dedicated Freight Corridor by doing Budhana Road one-way
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में बन रहे ईस्टन कोरिडोर में गारडर रखते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना रोड वन-वे कर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल पर रखवाए गर्डर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के दानाकुनी से लुधियाना तक बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बुढ़ाना रोड पर स्टील के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल पर गर्डर रखने के दौरान मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग को वन-वे रखा गया है।
मालगाड़ियों के संचालन के लिए फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। जिले में खतौली से मंसूरपुर, पीनना और चरथावल क्षेत्र से यह कॉरिडोर गुजर रहा है। सड़क मार्गों को क्रॉस करने वाली जगहों पर स्टील के पुल बनाए गए हैं। दिल्ली-दून, पानीपत-खटीमा मार्ग पर पुल का निर्माण पहले ही हो चुका है। बुधवार को मुजफ्फरनगर वाया बुढ़ाना बड़ौत मार्ग पर बाईपास के निकट स्टील के पुल पर गर्डर रखने का कार्य किया गया। एहतियात के तौर पर इस दौरान मार्ग को वनवे रखा गया।
विज्ञापन

छह राज्यों से गुजर रहा कॉरिडोर
ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। पंजाब में 88 किमी, हरियाणा में 72 किमी, यूपी में 1076 किमी, बिहार में 236 किमी, झारखंड में 199 किमी और पश्चिम बंगाल में 202 किमी की लंबाई होगी। सबसे ज्यादा लंबाई उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से बनेगा स्टेशन
जिले में चरथावल क्षेत्र में न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। औद्योगिक परिवहन को बड़ा लाभ मिलेगा।
साल के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि देश में औद्योगिक परिवहन के लिए कॉरिडोर मील का पत्थर साबित होगा। साल के अंत तक निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed