फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The faces of the students blossomed due to the bumper result in CBSE 12th

देवबंद में सीबीएसई 12वीं में बंपर रिजल्ट आने से छात्रों के चेहरे खिले

Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed due to the bumper result in CBSE 12th
इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाते स्कूल के डायरेक्टर तनुराज वर्मा - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा शुक्रवार को इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षाफल में नगर के स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रों श्रेया सिंघल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 में श्रेया सिंघल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, वासुदेव ठाकुर व राधिका त्यागी 98.2 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्य चित्रा जोशी ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में खुशी गर्ग व सारा त्यागी ने 97.4 प्रतिशत, मानसी ने वाणिज्य वर्ग में 96.4 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। नवाज गल्र्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ. नवाज देवबंदी ने बताया कि 12वीं कक्षा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में छात्रा जोया अहमद ने विज्ञान वर्ग में 97.6 प्रतिशत व कला वर्ग में अरीबा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। उन्होंने बेटियों की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें मुबारकबाद पेश की। मुजफ्फरनगर रोड स्थित दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में जतिन ने 93.4 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में साक्षी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। सर्वोदय ज्ञान स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि कक्षा 12 में रोहित सैनी 97.4, प्रिंसी सैनी 96.8 व 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे हैं। इंद्रपुर रोड स्थित बेनिसन स्कूल में कक्षा 12 में छात्रा हमदा हुसैन ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश चौहान, उप प्रबंधक डॉ. कुलदीप राणा व प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में सैयद मोहम्मद जैद ने 95 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में दर्शन गर्ग ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है।

देवबंद के दून हिल्स एकेडमी में खुशी मनाते सीबीएसई इंटर के मेधावी छात्र

देवबंद के दून हिल्स एकेडमी में खुशी मनाते सीबीएसई इंटर के मेधावी छात्र- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed