फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The doors of the ashram remained closed on the occasion of Vat Savitri.

वट सावित्री पर्व पर आश्रम के कपाट बंद रहे

Fri, 11 Jun 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The doors of the ashram remained closed on the occasion of Vat Savitri.
भौराकलां में वट सावित्री व्रत पर सास को बायना देती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। वट सावित्री पर्व पर शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम के कपाट बंद रहे। जिसके चलते श्रद्धालु प्राचीन वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना नहीं कर पाए और केवल गंगा स्नान कर वापस लौट गए। गंगा घाट व आश्रम पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बृहस्पतिवार को वट सावित्री पर्व कोरोना महामारी के चलते नहीं मनाया गया है। शुकदेव आश्रम के कपाट बंद रहे। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को घर पर ही पूजा अर्चना करने का अनुरोध किया था। महाभारत कालीन प्राचीन वटवृक्ष करीब 5000 वर्ष पुराना है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन के चलते वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना नहीं कर पाए। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान कर पूजा अर्चना की और वापस लौट गए। शुकतीर्थ के प्रसिद्ध कथा वाचक अचल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वट सावित्री पर्व सुहागन स्त्रियों की साधना का पर्व है। इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और समृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती है। इस दौरान शुकतीर्थ में एसडीएम जानसठ जनेंद्र कुमार, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed