फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The city's face will be improved by ten crores, 70 roads will be built

दस करोड़ से संवरेगी शहर की सूरत, 70 सड़कों का होगा निर्माण

Fri, 22 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The city's face will be improved by ten crores, 70 roads will be built
मुजफ्फरनगर का शिव चौक । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दस करोड़ से संवरेगी शहर की सूरत, 70 सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जल्द ही शहर की सूरत बदलती नजर आएगी। दस करोड़ की लागत के कार्यों से जहां 70 सड़कें बनेगी, वहीं एक हजार स्ट्रीट लाइट से शहर रोशन होगा। शहर के सभी 43 डलावघर अब सीसीटीवी की नजर में होंगे। एक हजार बेंच शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लगेगी। इन पर आम आदमी बैठकर आराम कर सकेंगे।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि 15वें वित्त के दस करोड़ से शहर को संवारने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जो प्रस्ताव पास किए हैं, उनमें शहर के सभी वार्डों को शामिल किया गया है। प्रत्येक वार्ड को कार्य दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में 70 सड़कें बनाने की स्वीकृति मिली है। इसी के साथ शहर के सभी वार्डों में एक हजार स्ट्रीट लाइट लगेगी। इससे शहर का अब कोई भी क्षेत्र अंधेरे में नहीं मिलेगा। शहर रात में चमकता हुआ दिखाई देगा। खास बात यह रहेगी कि झांसी की रानी से मालवीय चौक तक फैंसी लाइट लगेगी। एडीएम ने बताया कि शहर में एक हजार बैंच अलग-अलग स्थानों पर रखी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से पार्क, सार्वजनिक स्थल शामिल रहेंगे। सभी वार्डों का इसमें ख्याल रखा जाएगा। शहर के सभी 43 डलावघरों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इनका कंट्रोल रूप में नगर पालिका और कलेक्ट्रेट में रहेगा। डलावघरों से कूड़ा हटा या नहीं इस पर अफसर सीधे नजर रख सकेंगे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि एक माह के अंदर ये सभी काम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी लाइट से रोशन होगा मार्ग
झांसी की रानी मालवीय चौक तक का हिस्सा फैंसी लाइट से रोशन होगा। यहां लगने वाली लाइट शहर के लोगों को आकर्षित करेगी। रात के समय में यहां घूमना अच्छा लगेगा। शहर के मार्गों में कई जगह गड्ढे हैं। विकास कार्यों को हरी झंडी मिल जाने के बाद सड़कों के गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। नागरिकों का कहना है कि दस करोड़ से विकास कार्य होने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed